
Raipur में कारोबारी से 11 करोड़ की ठगी, पुलिस ठगों की तलाश में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन सौदे की आड़ में 11 करोड़ 51 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। सरस्वती नगर इलाके के कारोबारी विकास कुमार गोयल से बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित कारोबारी विकास कुमार गोयल ने पुलिस को बताया कि हाईटेक एब्रोसेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े डायरेक्टर, प्रमोटर शेयरहोल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकरों ने उनकी बंधक जमीन का सौदा कर 11.51 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने भरोसे में लेकर जमीन बिक्री का समझौता कराया, लेकिन तय समय पर न तो रकम लौटाई और न ही सौदे को पूरा किया।

फोन बंद, पैसे गायब
कारोबारी का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। अब हालात यह हैं कि आरोपी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में
- विकास कुमार गोयल
- नारायण प्रसाद
- राघवेंद्र चंद
- नीना जैन
के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
CSP का दावा
आजाद चौक सीएसपी ईशू अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि केस को सेंसिटिव मोड में जांचा जा रहा है। आरोपियों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की जांच, बैंक ट्रांजैक्शन और प्रॉपर्टी डील से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है। यह मामला रायपुर के बड़े प्रॉपर्टी फ्रॉड मामलों में से एक माना जा रहा है।
खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें
8839303956, 7610220104
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



