February 1, 2026
75 से ज्यादा मकानों पर चला बुलडोजर, नपा की कार्रवाई से मचा हड़कंप

75 से ज्यादा मकानों पर चला बुलडोजर, नपा की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Jan 16, 2026

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यू बस स्टैंड के पीछे बसे 75 से अधिक मकानों को शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया। नगर पालिका की राजस्व टीम दो बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

अचानक कार्रवाई से नाराज लोग

कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कोई पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि शुक्रवार सुबह अचानक प्रशासन पहुंचा और बिना चेतावनी घरों को तोड़ना शुरू कर दिया।

प्रशासन का दावा – पहले दिए गए थे नोटिस

वहीं प्रशासन का कहना है कि न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में बने इन मकानों को लेकर पिछले कुछ महीनों में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नोटिस की अनदेखी के बाद मजबूरी में बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।

ठंड में बेघर होने का दर्द

प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठंड के मौसम में उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ खुले आसमान के नीचे रहने की नौबत आ गई है। लोगों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभी जारी है और आगे भी नियमों के तहत सख्ती बरती जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix