
बुजुर्ग की 3.72 करोड़ की जमा-पूंजी लूटी, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश
केरल/बेंगलुरु। साइबर अपराध का जाल दिनों-दिन गहराता जा रहा है। केरल पुलिस ने 3.72 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए बेंगलुरु से गिरोह के मास्टरमाइंड धनुष नारायणस्वामी को गिरफ्तार किया है।

कैसे बुना गया ठगी का जाल?
- जांच में पता चला कि उल्लूर निवासी पीड़ित को ऑनलाइन निवेश में “आकर्षक मुनाफे” का लालच दिया गया।
- शुरुआत में ठगों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया।
- धीरे-धीरे भरोसा जीतकर बुजुर्ग को कई किश्तों में अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए तैयार किया।
- जब राशि करोड़ों में पहुंच गई तो गिरोह ने पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेज दिया।
पुलिस ने बेंगलुरु में छापेमारी कर मास्टरमाइंड को दबोचा।
आरोपी के बैंक खाते से लगभग 1.2 करोड़ रुपये बरामद किए गए, जिसे ठगी की राशि का हिस्सा माना जा रहा है।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बेंगलुरु में फर्जी कंपनी खाता खोलकर लेन-देन को आसान बनाया।

पीड़ित का दर्द
बुजुर्ग ने जब अधिक निवेश के लिए दबाव महसूस किया तो शक हुआ। ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के बाद साइबर अपराध शाखा ने वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को जोड़ा और गिरोह तक पहुंच गई।
अदालत में पेशी और जांच
गिरफ्तार आरोपी धनुष नारायणस्वामी को केरल लाकर तिरुवनंतपुरम एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



