
छत्तीसगढ़ के बहादुर बच्चों को मिलेगा राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, आवेदन का आज आखिरी मौका
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आज 20 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है।

यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने किसी विशेष घटना के दौरान निःस्वार्थ भाव से किसी की जान बचाने या गंभीर क्षति से बचाने का साहसिक कार्य किया हो।
कौन कर सकता है आवेदन
पुरस्कार के लिए पात्रता की शर्तों के अनुसार आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही साहसिक घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी अनिवार्य है।
क्या मिलेगा पुरस्कार में
चयनित बच्चों को
➡️ 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि,
➡️ मेडल,
➡️ प्रशस्ति पत्र
प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

कहां करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आज 20 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकते हैं। पुरस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



