
Bilaspur : बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी… 12 कर्मचारियों पर एक्शन
खेल परिसर में अनुशासनहीनता का मामला
राजधानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया जब जानकारी मिली कि बॉक्सिंग रिंग के अंदर कुछ कर्मचारियों ने देर रात चिकन और शराब पार्टी का आयोजन किया। इस अनुशासनहीनता को लेकर विभाग ने जांच शुरू की और दोषी पाए गए 12 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।

रेलवे ने कहा- नियमों के अनुसार कार्रवाई
रेलवे का पक्ष रखते हुए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को GM के शपथपत्र देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने नियम 68 के तहत 12 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित की है, 7 लोगों को गतिविधियों से हटा दिया गया है।

स्पोर्ट्स असाइनमेंट से हटाए गए 7 अधिकारी
SECR के अलग-अलग विभागों में पदस्थ श्रीकांत पाढ़ी, सुभाष कुमार, बी. अनिल कुमार, सुमित कुमार, पी. तुलसी राव, विकास ठाकुर, पूर्णेन्द्र साहू ओपी. यादव, पी. ईश्वर राव, वाई. नागू राव, देवेन्द्र यादव और पीके. तिवारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव है।
वहीं, स्पोर्ट्स गतिविधियों से संबंधित अपने संबंधित असाइनमेंट से हटाए गए अधिकारियों में स्पोर्ट्स सेल के सचिव और इंचार्ज, कोच, क्लर्क और मैनेजर्स शामिल हैं। इनमें श्रीकांत पाढ़ी, पूर्णेन्द्र साहू, सुमित कुमार, पी. तुलसी राव, पी. ईश्वर राव, वाई. नागू राव और देवेंद्र यादव हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



