
मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना: कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, संदिग्ध यात्री हिरासत में
नई दिल्ली। मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की आशंका जताए जाने के बाद गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उसकी आपात लैंडिंग (इमरजेंसी लैंडिंग) कराई गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों के अनुसार, विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी क्रू मेंबर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। इसके बाद एहतियातन फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।
यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
जैसे ही विमान लैंड हुआ, CISF और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और विमान की घेराबंदी कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी।
संदिग्ध यात्री हिरासत में
अहमदाबाद पुलिस ने संदिग्ध यात्री को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी ज़ोन-4 अतुल बंसल ने पुष्टि करते हुए कहा कि “यात्री की गतिविधि संदिग्ध पाई गई है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। विमान और सामान की जांच जारी है।”फिलहाल सुरक्षा एजेंसियाँ यह पता लगा रही हैं कि यह धमकी असली थी या किसी यात्री की हरकत से पैदा हुआ भ्रम।

एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हाई अलर्ट
घटना के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



