March 4, 2026
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा सितारों का जमावड़ा

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा सितारों का जमावड़ा

Nov 24, 2025

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। परिवार की ओर से आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की और इसे “एक युग का अंत” बताया।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम विदाई देने के लिए सुबह से ही मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट और उनके आवास पर सितारों का तांता लग गया।

अंतिम संस्कार में पहुंचने वाले प्रमुख चेहरे—

  • अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा
  • आमिर खान
  • हेमा मालिनी (धर्मेंद्र की पत्नी)
  • एशा देओल
  • सलीम खान (शोले के राइटर)
  • आदित्य रॉय कपूर
  • फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर

धर्मेंद्र के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शव को एंबुलेंस से श्मशान घाट ले जाया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix