
Balodabazar: आदिवासी युवक के साथ पुलिस की कथित मारपीट, कांग्रेस ने जताया विरोध
पुलिस जांच अभियान के दौरान युवक घायल
बालोदाबाजार। जिले में नशा और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक आदिवासी युवक कथित रूप से पुलिस के द्वारा पीटा गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा पर आरोप है कि उन्होंने चेकिंग के दौरान युवक के कमर के पिछले हिस्से में ठोकर मारी जिससे युवक की जेब में रखा शराब का बोतल टूट गया और उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई।

युवक का इलाज जारी, 7 टांके लगे
घायल युवक का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक के कूल्हे पर गहरी चोट आई है और उसे 7 टांके लगे हैं।

कांग्रेस का विरोध, कार्रवाई की मांग
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोतवाली थाना प्रभारी ने आदिवासी युवक के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह शासन का सही ढंग नहीं है बल्कि “जंगल राज” की तरह है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



