February 2, 2026
NH-30 पर खूनी तकरार: इनोवा चढ़ाकर युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

NH-30 पर खूनी तकरार: इनोवा चढ़ाकर युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

Jan 17, 2026

अभनपुर। थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम केन्द्री, मोनफोर्ट स्कूल के पास NH-30 पर एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गलत साइड से आ रही इनोवा कार से हुई टक्कर के बाद शुरू हुई गाली-गलौच और मारपीट में कैलाश तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से कैलाश पर इनोवा चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम

घटना 15 जनवरी 2026, दोपहर करीब 3 बजे की है। कैलाश तिवारी अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा में पेट्रोल खत्म होने के कारण उसे धक्का देकर पेट्रोल पंप ले जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही इनोवा ने पीछे से टक्कर मारी। विरोध करने पर कार सवार युवक भड़क गए।

गाली-गलौच से शुरू होकर हत्या तक पहुंचा मामला

आरोपियों ने कार रोककर हाथ-मुक्कों और ठोस वस्तु से मारपीट शुरू कर दी। झड़प में हेमंत साहू को सिर और हाथ में चोट आई। बाद में जब कैलाश ने कार रोकने की कोशिश की, तो इनोवा चालक डिलेश मंडावी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन कैलाश पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के रूप में हुई। भाई कौशल तिवारी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। विवेचना के बाद हत्या का अपराध पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जब्त की गई कार

पुलिस ने पूछताछ के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जबकि 2 आरोपी फरार हैं।मुख्य आरोपी डिलेश मंडावी से घटना में प्रयुक्त इनोवा कार CG 04 NF 8602 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ डिलेश मंडावी (26 वर्ष)

2️⃣ लिलेश उर्फ लालू सेन (26 वर्ष)

3️⃣ दुर्गेश साहू (29 वर्ष)

4️⃣ मनीष साहू (28 वर्ष)

(सभी निवासी न्यू सुभाष नगर, टिकरापारा)

5️⃣ चंद्रशेखर साहू उर्फ शेखर (28 वर्ष), निवासी ग्राम केन्द्री, थाना अभनपुर

फरार आरोपी

  •  चंदन यादव
  •  रितेश उर्फ रिंकू साहू

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix