March 5, 2026
ब्लैकमेलिंग के मामले में नंदिनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग के मामले में नंदिनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम गिरफ्तार

Jun 29, 2025

थाना नंदिनी, जिला दुर्ग
दिनांक: 29.06.2025

दुर्ग: थाना नंदिनी पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो और मैसेज वायरल करने की धमकी देकर प्रार्थी से करीब 2 लाख रुपये वसूले थे। मामले की दूसरी आरोपी दामिनी सोनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रकरण का विवरण:
प्रार्थी जितेंद्र कुमार साहू, निवासी ग्राम पथरिया, ने 27 जून 2025 को थाना नंदिनी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2009-2010 में उनकी मुलाकात सिद्धार्थ नगर, कोसा नाला, भिलाई निवासी दामिनी सोनी से हुई थी, और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। वर्ष 2013-2014 में दामिनी का विवाह हो गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में दामिनी ने फेसबुक के माध्यम से प्रार्थी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप और फोन पर बातचीत शुरू की। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

दामिनी ने प्रार्थी के साथ हुई बातचीत, चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सामग्री को अपने मोबाइल में सहेज लिया। इसके बाद उसने प्रार्थी को धमकाना शुरू किया कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह ये मैसेज, चैट और वीडियो रिकॉर्ड रिश्तेदारों और सार्वजनिक रूप से वायरल कर देगी। दामिनी ने प्रार्थी से अलग घर और हर महीने आधा भुगतान देने की मांग भी की। परेशान होकर प्रार्थी ने दामिनी से बातचीत और मुलाकात बंद कर दी।

इसके बावजूद दामिनी और उसके जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम ने प्रार्थी को धमकाकर और डराकर करीब 2 लाख रुपये वसूल लिए। दोनों बार-बार वीडियो वायरल करने और प्रार्थी को बर्बाद करने की धमकी देकर और पैसे मांग रहे थे। 7 सितंबर 2024 को शाम करीब 7 बजे दामिनी और चिंटू प्रार्थी के घर ग्राम पथरिया पहुंचे और पैसे की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई:
प्रार्थी की शिकायत पर थाना नंदिनी में अपराध क्रमांक 145/2025, धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 29 जून 2025 को आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी आरोपी दामिनी सोनी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस सक्रिय है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम
  • पिता: अब्दूल रफीक
  • उम्र: 25 वर्ष
  • पता: वृंदा नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)

नंदिनी पुलिस ने इस कार्रवाई से जनता को भरोसा दिलाया है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपी दामिनी सोनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix