February 8, 2026
Bilaspur: नाली में 5 दिनों से फंसा रहा युवक, JCB से स्लैब तोड़कर निकाला गया बाहर

Bilaspur: नाली में 5 दिनों से फंसा रहा युवक, JCB से स्लैब तोड़कर निकाला गया बाहर

Feb 8, 2026

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के पुराना बस स्टैंड इलाके में एक युवक पिछले पांच दिनों से नाली के भीतर फंसा हुआ था। शनिवार को जब नाली के ऊपर ढके कंक्रीट स्लैब के नीचे से किसी के चिल्लाने की आवाज आई, तब स्थानीय लोगों ने पहल की और एक्सीवेटर (JCB) की मदद से स्लैब को तोड़कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ इस ‘रहस्यमयी’ कैद का खुलासा?

जानकारी के अनुसार, पुराना बस स्टैंड के पास स्थित भारत होजियरी के पीछे वाली गली में लोग उस वक्त सहम गए जब नाली के भीतर से रुक-रुक कर किसी की कराहने और बोलने की आवाज सुनाई देने लगी। चूंकि पूरी नाली भारी कंक्रीट स्लैब से ढकी हुई थी, इसलिए कोई समझ नहीं पा रहा था कि आवाज कहां से आ रही है। आसपास के लोगों ने तत्काल एक निजी एक्सीवेटर को बुलाया और स्लैब को तुड़वाया।

कांपता हुआ बाहर निकला युवक

जैसे ही स्लैब का एक हिस्सा टूटा, भीतर से एक युवक बाहर निकला। वह ठंड के कारण बुरी तरह कांप रहा था। बाहर आते ही वह अजीबोगरीब और गोलमोल बातें करने लगा। युवक ने बताया कि वह कोतमा (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है और पिछले 5 दिनों से इसी नाली में फंसा हुआ था। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है, जिसके कारण वह यह नहीं बता पाया कि वह नाली के भीतर गया कैसे।

पुलिस और नगर निगम को खबर तक नहीं?

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और न ही डायल 112 को कोई कॉल आया।

नगर निगम का पक्ष

निगम अधिकारियों ने भी इस बात से इनकार किया है कि उनका कोई एक्सीवेटर स्लैब तोड़ने के काम में लगाया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय नागरिकों ने अपने स्तर पर ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक के बाहर निकलने के बाद उसे कहीं भेज दिया। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतने व्यस्त इलाके में 5 दिनों तक कोई नाली में कैसे फंसा रह सकता है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix