January 15, 2026
Bilaspur: ऐसा क्या हुआ कि जेल से फरार कैदी ने सरेंडर करने के बाद खा लिया जहर, सिम्स में इलाज जारी

Bilaspur: ऐसा क्या हुआ कि जेल से फरार कैदी ने सरेंडर करने के बाद खा लिया जहर, सिम्स में इलाज जारी

Oct 8, 2025

बिलासपुर। हत्या के अपराध में सजा काट रहे जेल से फरार एक आरोपी ने प्रहरियों पर कई आरोप लगाते हुए जहर खा लिया है। अपराधी मुकेश कांत काे सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

हत्या के आरोप में काट रहा था जेल

बता दें कि जहर खाने वाला अपराधी मुकेश कांत बिलासपुर के मल्हार का निवासी है। वह अंबिकापुर जेल में हत्या के आरोप में आजीवन सजा काट रहा था। इसे फरवरी 2025 में इलाज के लिए अस्पाल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह फरार हो गया था। फरारी के आठ महीने बाद अपनी पत्नी के साथ आकर अपराधी मुकेश ने बिलासपुर जिला कलेक्टर के सामने आत्म समर्पण कर दिया।

परिवार वालों ने जेल प्रहरी पर लगाया मारपीट का आरोप

इस दौरान मुकेश की पत्नी ने कलेक्टर को एक आवेदन भी दिया, जिसमें बताया कि मुकेश के साथ अंबिकापुर जेल में मारपीट और उगाही की जाती है। जेल प्रहरी उसे गाली देते हैं और उसे प्रताड़ित किया जाता है। मुकेश की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कई बार में जेल प्रहरियों के खाते में रुपये भी डाले। इसका प्रमाण भी आवेदन के साथ दिया।

सिम्स अस्पताल में इलाज जारी

कलेक्टर के आदेश पर मुकेश को सिविल लाइन पुलिस ने जेल दाखिल कराया, लेकिन किसी कारण रात को जेल प्रहरियों ने उसे सिविल लाइन थाने में लाकर छोड़ दिया। तब सिविल लाइन पुलिस ने उसे अपने पास रखने से इनकार कर दिया। कुछ देर तक वह थाने के सामने टहलता रहा। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ चला गया। देर रात उसने जहर खा लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उसे आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बता दें कि मल्हार में रहने वाले मुकेश कांत को कोर्ट ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा दी। वह बिलासपुर जेल में अपनी सजा काट रहा था। बिलासपुर जेल में हुए मारपीट के मामले के बाद उसे अंबिकापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। अंबिकापुर जेल में वह अपनी सजा काट रहा था।

जेल में बीमार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह पांच फरवरी को प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद वह फरारी काट रहा था। मंगलवार को वह अपनी पत्नी अमरीका बाई कुर्रे के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। उसने अंबिकापुर जेल के प्रहरियों पर वसूली और मारपीट के आरोप लगाए।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix