March 3, 2026
Bilaspur: चौकी में शराब पीते 2 आरक्षक का वीडियो वायरल, वीडियो बना रहे युवक को दी धमकी…

Bilaspur: चौकी में शराब पीते 2 आरक्षक का वीडियो वायरल, वीडियो बना रहे युवक को दी धमकी…

Nov 21, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से पुलिस विभाग की छवि दागदार करने वाला मामला सामने आया है। मोपका पुलिस चौकी के एक कमरे में दो आरक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

वीडियो बनाने वाले युवक को दी धमकी

जानकारी के अनुसार, एक युवक ने पुलिस चौकी के अंदर वीडियो बनाना शुरू किया। जैसे ही वह उस कमरे में पहुंचा जहां दोनों आरक्षक शराब पी रहे थे, वह मौके पर कैमरे में कैद हो गए। वीडियो बनाते देख आरक्षक संतोष राठौर भड़क गया और युवक को जान से मारने की धमकी दे डाली। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix