March 6, 2026
Bilaspur:  टीआई की कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर …

Bilaspur:  टीआई की कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर …

Nov 19, 2025

बिलासपुर। अमेरी फाटक के पास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जहां टीआई अनिल अग्रवाल द्वारा चलाई जा रही कार ने बाइक सवार एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। टक्कर के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

फाटक पार करने की कोशिश में था TI 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब फाटक बंद होने वाला था। बताया गया कि पुलिसकर्मी अपनी कार तेजी से फाटक पार करने की कोशिश में था। तभी उसकी कार पहले एक मुकेश नामक युवक से टकराई और फिर महिला की बाइक से भिड़ते हुए उसे सड़क पर गिरा दिया।

मामले की जांच जारी 

महिला के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर वापस लाया, जिसके बाद वह घायल महिला को अस्पताल छोड़कर फिर वहां से निकल गया।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix