
बिलासपुर सीपत थाना विवाद: टॉयलेट पोस्टर के बाद थाना प्रभारी हटाए, कई निरीक्षकों के तबादले
बिलासपुर। सीपत थाना परिसर के सार्वजनिक टॉयलेट में दरवाजे की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाने का मामला सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने थाना परिसर में हंगामा किया और टीआई पर कार्रवाई की मांग की।
हटाए गए थाना प्रभारी
विवाद बढ़ने के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सीपत थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण सतपथी को हटाया। साथ ही कई अन्य थाना प्रभारियों का तबादला भी किया गया।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 4 इंस्पेक्टर, 7 सब-इंस्पेक्टर और 2 एएसआई के नाम शामिल हैं। अधिकारियों का यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



