
बिलासपुर: शासकीय नौकरी के नाम पर 43 लाख की ठगी, तीनों आरोपी जेल भेजे गए
तखतपुर पुलिस ने की कार्रवाई, पीड़ित भी रिश्वत देने के आरोप में पकड़ा गया
बिलासपुर: शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर 43 लाख रुपए की ठगी के मामले में तखतपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पीड़ित द्वारा रिश्वत देने की बात सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
नौकरी का झांसा देकर ठगे 43 लाख
पुलिस के अनुसार, सकरी क्षेत्र के ग्राम बरेला जरहागांव निवासी सूर्यकांत जायसवाल ने अपने दो बेटों और एक बेटी के लिए शासकीय नौकरी दिलाने के वादे पर

2022 से 2023 के बीच ग्राम निगरवंद निवासी विष्णु प्रसाद राजपूत (67), विनोवानगर की सीमा सोनी (29) और जावेद खान को अलग-अलग किस्तों में कुल 43 लाख रुपए दिए थे। आरोपियों ने झूठे वादे कर पीड़ित से मोटी रकम वसूल की।
पीड़ित पर भी रिश्वत देने का आरोप
जांच में खुलासा हुआ कि सूर्यकांत जायसवाल ने गैरकानूनी तरीके से शासकीय नौकरी हासिल करने की कोशिश की थी और इसके लिए रिश्वत दी थी। इस कारण पुलिस ने पीड़ित को भी आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस तरह ठगी के इस मामले में नौकरी के नाम पर पैसे देने और लेने वाले सभी पक्षों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल
तखतपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और तीनों मुख्य आरोपियों—विष्णु प्रसाद राजपूत, सीमा सोनी और जावेद खान—के साथ-साथ पीड़ित सूर्यकांत जायसवाल को भी गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



