
रतनपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा
अज्ञात भारी वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
बिलासपुर। रतनपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे सेंदरी–तुर्काडीह ब्रिज के बीच अज्ञात भारी वाहन ने 35 से 40 वर्षीय एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
शव बुरी तरह क्षत-विक्षत
हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान करना काफी मुश्किल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चालक वाहन सहित फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।
पुलिस जांच में जुटी
कोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने के लिए टीम गठित की जाएगी। इलाके में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



