
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी: 4.5 लाख के गहने ले उड़ा चोर
महिला अपनी बेटी के साथ परीक्षा दिलाने आई थी बिलासपुर
बिलासपुर, 19 जून 2025:
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई, जहां ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला का गहनों से भरा बैग चोर ले उड़ा। बैग में करीब 4.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण थे। घटना के तीन दिन बाद जीआरपी ने मामला दर्ज किया है।
घटना का विवरण
पीड़ित महिला, बसा उरांव, शक्ति जिले के बरद्वार क्षेत्र के ग्राम डुमरपारा की निवासी हैं। वे अपनी बेटी को सहायक विस्तार अधिकारी की परीक्षा दिलाने के लिए बिलासपुर आई थीं।

रविवार को गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनका बैग चुरा लिया।
पुलिस की देरी पर सवाल
घटना की सूचना तुरंत जीआरपी को दी गई, लेकिन मामला दर्ज करने में तीन दिन की देरी हुई, बुधवार को शिकायत दर्ज किये गए । जीआरपी ने अब सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और चोर की तलाश में छापेमारी कर रही है। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया, “हम सभी संभावित सुरागों पर काम कर रहे हैं। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।”
पुलिस की अपील
जीआरपी ने यात्रियों से सतर्क रहने और अपने कीमती सामान का ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा है। मामले की जांच जारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



