
बिलासपुर रेल हादसा: CRS जांच पूरी, जल्द आयेगा फाइनल रिपोर्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे को लेकर रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त पिछले तीन दिनों से बिलासपुर में कैंप करते हुए विस्तृत जांच में जुटे थे।

कर्मचारियों से की पूछताछ
CRS टीम ने पहले गतौरा के पास हुए रेल हादसे वाले स्थल का मौके पर निरीक्षण किया, जिसके बाद लगातार दो दिनों तक संबंधित कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच के दौरान सिग्नलिंग, ट्रैक स्थिति, रूट संचालन और हादसे से जुड़े तकनीकी पहलुओं की गहराई से समीक्षा की गई है।

फाइनल रिपोर्ट जल्द
अधिकारियों के अनुसार, फाइनल रिपोर्ट तैयार होने में अभी कुछ दिन लगेंगे, जिसके बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों, जिम्मेदारियों और सुधारात्मक उपायों का स्पष्ट खुलासा होगा। रिपोर्ट को लेकर रेलवे कर्मियों से लेकर यात्रियों तक सभी में बेसब्री से इंतजार कायम है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



