
Bilaspur : पूर्व सरपंच पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप
बिलासपुर जिले में पूर्व सरपंच रामलाल पर सरकारी जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस मामले में तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह शिकायत बेलगहना तहसील के ग्राम मोहली के निवासी मानसिंह सहित कई ग्रामीणों ने जनदर्शन कार्यक्रम में की।

ग्रामीणों ने जनदर्शन में रखी शिकायत
ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि पूर्व सरपंच रामलाल ने कथित रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, और इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पटवारी की मिलीभगत भी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जर्जर सड़क की समस्या भी रखी गई
जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में मुख्य सड़क कई महीनों से जर्जर पड़ी है। गड्ढों और खराब स्थिति के कारण आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है।
कलेक्टर ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकारी जमीन कब्जे सहित सभी शिकायतों की त्वरित और निष्पक्ष जांच की जाएगी। साथ ही जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने की बात कही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



