
Bilaspur Police पर दाग: TI ने F.I.R के नाम पर वसूले 50 हजार
बिलासपुर, 25 सितंबर 2025: बिलासपुर पुलिस विभाग की साख पर फिर एक भारी दाग लग गया है। तखतपुर थाना प्रभारी (टीआई) अनिल अग्रवाल पर महिला से एफआईआर दर्ज करने के लिए 30,000 रुपये और आरोपी से मुचलका दिलाने के लिए 20,000 रुपये वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

घटना का विवरण
तखतपुर क्षेत्र की एक महिला ने छेड़खानी और लूटपाट की शिकायत दर्ज करानी चाही। आरोप है कि टीआई अग्रवाल ने पहले केस दर्ज करने से इनकार किया। इसके बाद, बिचौलिए के माध्यम से महिला से 30,000 रुपये की मांग की। एडवांस में 10,000 रुपये लिए गए। एफआईआर दर्ज करने के बाद बाकी रकम वसूली गई। एफआईआर में लूट की धारा शामिल नहीं की गई। जब आरोपी पकड़ा गया, तो टीआई ने मुचलका दिलाने के लिए 20,000 रुपये और वसूले।
कार्रवाई
- पीड़िता और उनके पति सीधे एसएसपी रजनेश सिंह के पास पहुंचे।
- एसएसपी ने अग्रवाल को फटकार लगाई और महिला को पैसे वापस करने का आदेश दिया।
- टीआई अग्रवाल ने पैसे वापस कर दिए और लाइन अटैच कर दिया गया।

टीआई का विवादित ट्रैक रिकॉर्ड
अनिल अग्रवाल पहले भी विवादों में रहे हैं।
सिविल लाइन थाने में एसआई रहते मिट्टी तेल चोरी करने वालों को छोड़ने का आरोप।
बेलगहना चौकी और कोटा थाने में भी अवैध वसूली के आरोप लगे।
इस बार फिर उनका नाम वसूली और भ्रष्टाचार में सामने आया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



