
Bilaspur: सरकंडा पुलिस ने 40 हजार की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने चोरी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना अमृतुल्य चाय दुकान संचालक के किराये के मकान में हुई थी, जहां से 40,000 रुपये नकदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी की रकम में से 1,500 रुपये बरामद कर लिए हैं।
चाय दुकानदार के बंद कमरे से उड़ा ले गया नकद
मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले गणेश यादव, निवासी ग्राम बरेला (थाना तखतपुर), ने बताया कि 15 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह रोज़ाना की तरह कमरे में ताला लगाकर दुकान चला गया था। जब वह वापस लौटा तो उसे कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखे 40,000 रुपये गायब थे। इसके बाद उसने तत्काल सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग
पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने आरोपी की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल कर लिया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



