
Bilaspur : सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
बिलासपुर–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग यात्री नरेंद्र तेजनी की सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह घटना ट्रेन के कोच संख्या 20 में सीट नंबर 65 पर हुई, जहां सहयात्रियों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को इसकी सूचना दी।
ट्रेन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही ट्रेन स्टाफ ने नियंत्रण कक्ष को मामले से अवगत कराया। रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को भाटापारा स्टेशन पर रोका और पहले से मौजूद रेलवे व जीआरपी टीम को अलर्ट किया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
भाटापारा स्टेशन पर यात्री को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही यात्री की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



