
Bilaspur: NTPC रायगढ़ के उप-महाप्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, 4.50 लाख रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनटीपीसी रायगढ़ के उप-महाप्रबंधक विजय दुबे को गिरफ्तार किया है। विजय दुबे को 4.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई तमनार थाना क्षेत्र में की गई, जहां दुबे ने जमीन मुआवजे के बदले रिश्वत की मांग की थी।

जमीन मुआवजे के लिए मांगी थी 5 लाख की रिश्वत
एसीबी के अनुसार, विजय दुबे ने एक व्यक्ति से जमीन मुआवजा दिलाने के एवज में 5 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद ब्यूरो ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जांच के दौरान दुबे को 4.50 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया।
तमनार थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई
यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र से जुड़ा है। एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया और विजय दुबे को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। फिलहाल, दुबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



