
Bilaspur : निगम का अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला
बिलासपुर नगर निगम ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। यह कार्रवाई सड़क और सरकारी जमीन पर बने निर्माण तथा बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ की गई।

सड़क गार्डन की जमीन पर बना गार्ड रूम ध्वस्त
नगर निगम की टीम ने एक स्थान पर सड़क गार्डन की जमीन पर बनाए गए अवैध गार्ड रूम को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह निर्माण बिना किसी वैध अनुमति के किया गया था, जिस पर पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
अनुमति के विपरीत निर्माण हटाया गया
दूसरे मामले में नगर निगम ने बिना स्वीकृति और तय नक्शे के विपरीत किए जा रहे निर्माण को हटाया। नगर निगम के बिल्डिंग अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि नंदा नगर क्षेत्र में प्रार्थना चौधरी द्वारा बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा था।

शिकायत के बाद जारी हुआ था नोटिस
उन्होंने बताया कि पड़ोसी अमित शुक्ला की शिकायत पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की गई, जिसके बाद निगम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटा दिया।
अवैध निर्माण पर आगे भी सख्ती
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



