March 4, 2026
Bilaspur : नेशनल हाईवे पर आयरन लोड ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Bilaspur : नेशनल हाईवे पर आयरन लोड ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Dec 18, 2025

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर चलती आयरन लोड ट्रक में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई जान

हादसे के दौरान ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद ट्रक के टायर से धुआं उठता देख राहगीरों ने ड्राइवर को सतर्क किया, जिसके बाद उसने तुरंत वाहन से छलांग लगा दी।

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुकी थी और उसमें लदा आयरन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। ट्रक चालक महाराष्ट्र से आयरन लोड कर ओडिशा जा रहा था। ट्रक मस्तूरी के जयराम नगर तिराहे के पास पहुंची ही थी, तभी यह हादसा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix