
Bilaspur में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और गर्ल्स हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सूरज जिंदगी गर्ल्स हॉस्टल के संचालक गुरमीत सिंह (63 वर्ष, निवासी लिंगियाडीह) को एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। यह घटना न केवल हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती है, बल्कि हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही को भी उजागर करती है।

नाबालिग छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग छात्रा सूरज जिंदगी गर्ल्स हॉस्टल में किराए पर रहती है और भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की रात को वह काम से लौटने के बाद हॉस्टल पहुंची और संचालक गुरमीत सिंह को किराया देकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात को जल्दबाजी में उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद करना भूल गई। सुबह करीब 5 बजे गुरमीत सिंह उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा
छात्रा की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हॉस्टल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण इस तरह की घटना को अंजाम देना आरोपी के लिए आसान हो गया। पुलिस इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



