March 3, 2026
Bilaspur में दीवाली के बाद पुलिस कर्मियों का तबादला

Bilaspur में दीवाली के बाद पुलिस कर्मियों का तबादला

Oct 22, 2025

बिलासपुर में दिवाली के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा फेरबदल करते हुए थानेदार और पुलिस अफसरों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार चार इंस्पेक्टर, 7 एसआई, 2 एएसआई, 17 हेड कॉन्स्टेबल और 31 कॉन्स्टेबल को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है। कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी को हटाकर पुलिस नियंत्रण कक्ष भेजा गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस फेरबदल से थानों के प्रभार में बदलाव के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष और थानों के बल में की सुरक्षा व्यवस्था में भी परिवर्तन हुआ है।

मोपका चौकी प्रभारी को मिला कोनी थाने का चार्ज
जारी तबादला आदेश के अनुसार, कोनी टीआई राहुल तिवारी की जगह मोपका चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर भावेश शेन्डे को कोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सीपत टीआई गोपाल सतपथी को सीपत थाने से साइबर सेल इंचार्ज बनाया गया है। उनकी जगह साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा को सीपत भेजा गया है।

चौकी प्रभारियों को भी किया इधर से उधर

बेलगहना चौकी प्रभारी और एसआई राज सिंह को पचपेड़ी थाने भेजा गया है। जबकि, पचपेड़ी चौकी प्रभारी एसआई श्रवण टंडन को हटाकर सरकंडा थाने में पदस्थ किया गया है। इसी तरह मल्हार चौकी प्रभारी ओंकारधर दीवान को मोपका चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सरकंडा थाने के एसआई अवधेश सिंह को मल्हार चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला थाने में पदस्थ एसआई हेमंत सिंह को बेलगहना चौकी प्रभारी बनाया गया है। मस्तूरी थाने में पदस्थ एसआई गणेश महिलांगे को सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ किया गया है। जबकि, सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी को पुलिस लाइन भेजा गया है। एएसआई भानू पात्र को पुलिस लाइन से अजाक थाना और एएसआई संतोष चतुर्वेदी को हिर्री से पुलिस लाइन भेजा गया है।


17 हेड कॉन्स्टेबल और 31 आरक्षकों का भी ट्रांसफर

एसएसपी रजनेश सिंह ने 17 प्रधान-आरक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है, जिसमें उन्हें एक थाने से दूसरे थाने में तैनाती दी गई है। इसी तरह 31 कॉन्स्टेबल का भी तबादला आदेश जारी कर उनके थानों में फेरबदल किया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix