March 2, 2026
Bilaspur में 90 Crore की लागत से एजुकेशन हब बनेगा

Bilaspur में 90 Crore की लागत से एजुकेशन हब बनेगा

Oct 24, 2025

बिलासपुर में 90 करोड़ रुपए की लागत से एक एजुकेशन हब का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए दयालबंद क्षेत्र में नगर निगम, शासन और रेलवे की लगभग 6 एकड़ भूमि का चयन किया गया है, जिसका ले-आउट भी फाइनल हो चुका है।

इस एजुकेशन हब के तहत नालंदा परिसर के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि 1500 छात्रों के लिए तीन एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण का वर्क ऑर्डर भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 27 करोड़ रुपए की लागत से एक साल के भीतर 48 कोचिंग हॉल, शौचालय और कैंटीन सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कमिश्नर के अनुसार, शहर के अधिकांश निजी कोचिंग संस्थान दयालबंद क्षेत्र के आसपास स्थित हैं।


इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी क्षेत्र में इस एजुकेशन हब की योजना बनाई गई है, ताकि सामान्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। बिलासपुर स्मार्ट सिटी के मैनेजर एसपी साहू ने बताया कि एजुकेशन हब की स्थापना के लिए स्मार्ट सिटी और डीएमएफ फंड का उपयोग किया जाएगा।

इसमें छात्रों के लिए लाइब्रेरी, कैंटीन और रहने के लिए सर्वसुविधायुक्त कमरे, कोचिंग हॉल आदि के तीन ब्लॉक बनाए जाएंगे। नालंदा परिसर में 500 छात्र रहकर कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे।साहू ने यह भी बताया कि परियोजना के पहले चरण के लिए 27 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। दूसरे चरण के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix