March 3, 2026
Bilaspur में युवतियों की गुंडागर्दी: युवक को तमाचा मारकर आंखों में डाला मिर्ची पाउडर

Bilaspur में युवतियों की गुंडागर्दी: युवक को तमाचा मारकर आंखों में डाला मिर्ची पाउडर

Sep 29, 2025

बिलासपुर। शहर के मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवतियां एक युवक से उलझती नजर आ रही हैं, जहां एक युवती ने युवक को तमाचा मारा और दूसरी ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट और मिर्ची पाउडर डालने की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में दिखी गुंडागर्दी
रविवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुए 16 सेकंड के वीडियो में एक युवक दो युवतियों से किसी बात को लेकर विवाद करता दिख रहा है। युवक चीख-चीखकर युवतियों पर उसे फंसाने का आरोप लगा रहा था। इसी दौरान एक युवती ने गुस्से में आकर युवक को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद दूसरी युवती पीछे से आई और युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। दर्द से चीखते हुए युवक पीछे हट गया।

बाइक सवार युवक भी बना निशाना
वीडियो में आगे दिखता है कि युवतियों ने पास ही बाइक पर बैठे एक अन्य युवक को भी नहीं बख्शा। एक युवती ने बाइक सवार युवक को तमाचा मारा, जबकि दूसरी ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जबकि युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढका हुआ था।

पुलिस ने दर्ज की FIR
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अधिकारियों ने बताया कि मारपीट और मिर्ची पाउडर डालने की शिकायत मिलने पर युवतियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और बाइक के नंबर के आधार पर घटना की तहकीकात में जुट गई है। साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की वजह क्या थी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix