
Bilaspur: चलती ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बेलगहना मेला घूमकर लौट रही थी, दरवाजे के पास खड़ी थी महिला
बिलासपुर। चलती ट्रेन से गिरने से एक 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोटा थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र के ग्राम राजपुर केकती निवासी जुगरी बाई साहू (55) 9 फरवरी को बेलगहना मेला घूमने गई थीं। मेला देखने के बाद वह रात में ट्रेन से वापस लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी थीं। इसी दौरान कलमीटार और नरौतीकांपा रेलवे स्टेशन के बीच

अचानक चलती ट्रेन से गिर गईं।
गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



