March 4, 2026
Bilaspur: ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंट करते दो युवक गिरफ्तार

Bilaspur: ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंट करते दो युवक गिरफ्तार

Nov 30, 2025

सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय में पेश

खुली जीप पर जानलेवा स्टंट, पीछे से साथी बना रहा था वीडियो

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने तिफरा ओवरब्रिज पर सड़क सुरक्षा को खतरे में डालते हुए खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उज्जवल कौशिक (19) काले रंग की खुली जीप (OR 14 N 9559) के बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा था, जबकि पीछे बैठा उसका साथी निलेश वर्मा उर्फ रॉकी (19) उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई

तिफरा ओवरब्रिज पर किए जा रहे इस जोखिमभरे स्टंट से अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान खतरे में पड़ रही थी। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, सिरगिट्टी थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। जीप को भी जब्त कर लिया गया है।

कई धाराओं में अपराध दर्ज, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 281, 3(5) BNS, तथा 184 और 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। इसके साथ ही उनके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराई जा सके।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

गिरफ्तार युवकों को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए माननीय सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix