March 6, 2026
Bilaspur: अमने गांव में शराब माफियाओं का हमला, महिलाओं पर डंडे-ईंटों से किया वार, कई घायल

Bilaspur: अमने गांव में शराब माफियाओं का हमला, महिलाओं पर डंडे-ईंटों से किया वार, कई घायल

Jan 18, 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र अंतर्गत अमने गांव में अवैध शराब के खिलाफ संघर्ष कर रही महिलाओं पर शराब तस्करों ने खुलेआम हमला कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं को गालियां दी गईं और हाथापाई, डंडों व ईंटों से जमकर पीटा गया। इस घटना से पूरा गांव आक्रोश में है और पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं का लंबे समय से चल रहा नशा विरोधी अभियान
अमने गांव में भारत माता वाहिनी की महिलाएं लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सक्रिय हैं। ये महिलाएं गांव को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार निगरानी रखती हैं और विरोध प्रदर्शन करती हैं। गांव में पहले से ही अवैध शराब पर पूरी तरह रोक है, लेकिन कुछ लोग छिपकर शराब बेचने की कोशिश करते रहे हैं।
समूह की सचिव सरिता वैष्णव (35) ने बताया कि “हम महिलाएं गांव की बहनों-बेटियों के भविष्य की रक्षा के लिए यह अभियान चला रही हैं। नशा न केवल परिवारों को बर्बाद कर रहा है, बल्कि समाज में हिंसा और गरीबी भी बढ़ा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे शराब बेच रहे थे।”

हमले में कई महिलाएं घायल, गांव में तनाव का माहौल
आरोप है कि जब महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वालों को रोका तो शराब माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज के साथ हाथ, डंडे और ईंटों का इस्तेमाल किया। कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पीड़ित महिलाओं ने तुरंत कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix