
Bilaspur में स्कूटी सवार युवतियों की गुंडागर्दी: युवकों से मांगे पैसे, विरोध पर की मारपीट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में स्कूटी सवार दो युवतियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। युवतियों ने सड़क पर युवकों को रोककर उनसे पैसे मांगे। विरोध करने पर उन्होंने युवकों से मारपीट की और आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ विवाद?
- मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार:
- दो स्कूटी सवार युवतियां शहर में संदिग्ध रूप से घूम रही थीं।
- उन्होंने कुछ युवकों को रोककर पैसे मांगे।
- जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।
- विवाद के दौरान युवतियों ने युवकों को थप्पड़ मारे और आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया।
- दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे एक अन्य युवक से भी मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े के दौरान युवतियों ने युवकों को फंसाने की धमकी भी दी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
करीब 16 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि:
एक युवक दो युवतियों से बहस करता दिखाई दे रहा है।
युवक लगातार युवतियों पर झूठे आरोप लगाकर फंसाने का आरोप लगाता नजर आता है।
इस दौरान एक युवती युवक को थप्पड़ जड़ देती है और आंखों में मिर्च पाउडर डाल देती है।
वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर साफ दिख रहा है, जबकि युवतियों ने अपनी स्कूटी का नंबर कपड़े से ढक रखा है।

शिकायत नहीं, पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।
हालांकि, अब तक किसी भी युवक ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
सिरगिट्टी टीआई किशोर केंटे ने बताया कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



