March 6, 2026
Bilaspur: बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में महिला ने ऑटो चालक की बीच सड़क पिटाई

Bilaspur: बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में महिला ने ऑटो चालक की बीच सड़क पिटाई

Feb 10, 2026

सकरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बीच सड़क पर एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना अटल आवास के पास की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चियों से अभद्रता का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों  के मुताबिक, महिला का आरोप है कि ऑटो चालक मासूम बच्चियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करता था। इसी बात से आक्रोशित होकर महिला ने चालक को सार्वजनिक रूप से पकड़ लिया और उसका कॉलर थामकर पिटाई शुरू कर दी।

भीड़ के सामने चालक ने मांगी रहम की भीख
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो चालक भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बता रहा है। वह लगातार माफी मांगता और रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

लोग देखते रहे, किसी ने नहीं किया बीच-बचाव
घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। कुछ लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे, जबकि वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आए।

‘थाने चलो’ कहकर ऑटो में बैठाकर ले गई महिला
बताया जा रहा है कि कुछ देर तक चले हंगामे के बाद महिला ने “थाने चलो” कहते हुए ऑटो चालक को उसी के ऑटो में बैठाया और वहां से ले गई। इसके बाद मामले में आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix