
दीपावली पर Bilaspur पुलिस का सख्त अभियान: उपद्रवियों और झगड़ा करने वालों पर कार्रवाई
सरकंडा और तारबाहर थाना क्षेत्रों में रातभर चली विशेष जांच, कई गिरफ्तार
बिलासपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई अभियान शुरू किया है। सरकंडा और तारबाहर थाना क्षेत्रों में देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें उपद्रव करने वाले और झगड़ा करने वालों पर सख्त कदम उठाए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान
अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर संचालित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
चिंगराजपारा से अशोक नगर तक पुलिस की छापामार कार्रवाई
शनिवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा, रपटा चौक, चांटीडीह और अशोक नगर इलाकों में पुलिस ने सघन जांच की। इस दौरान झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले छह बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
तारबाहर पुलिस ने भी दिखाई सख्ती
इसी तरह तारबाहर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कई संदिग्ध स्थानों पर गश्त और तलाशी अभियान चलाया। उपद्रव, झगड़ा या नशाखोरी में लिप्त लोगों पर तत्काल कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



