
Bilaspur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती… रेप कर बनाया वीडियो
बिलासपुर में बाइक पर बैठाकर घुमाने ले गया, सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर बाइक पर बैठाकर घुमाने के बहाने सुनसान स्थान ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया, जिसका इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया।

शादी का दबाव बना तो दी वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी युवक उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। जब युवती ने उससे शादी करने का दबाव बनाया, तब आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस हरकत में
लगातार धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



