March 3, 2026
Bilaspur: इंस्पेक्टर ने कार से महिला को मारी टक्कर, घायल छोड़कर भागा; लोगों ने पकड़ा, कार्रवाई अब तक नहीं

Bilaspur: इंस्पेक्टर ने कार से महिला को मारी टक्कर, घायल छोड़कर भागा; लोगों ने पकड़ा, कार्रवाई अब तक नहीं

Nov 20, 2025

बिलासपुर में 19 नवंबर की सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां वर्दीधारी इंस्पेक्टर ने अपनी ही कार से पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद इंस्पेक्टर महिला को सड़क पर तड़पता छोड़कर वहां से भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।

घटना के बाद मौके से भागने लगा इंस्पेक्टर, भीड़ ने रोका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहे इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल ने तेज रफ्तार में महिला को टक्कर मारी। दुर्घटना के बाद इंस्पेक्टर ने न सिर्फ महिला की मदद नहीं की, बल्कि वहां से भागने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में दिया गलत बयान, अज्ञात वाहन पर डालने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर अनिल ने बयान दिया कि महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। उसी आधार पर मेमो भी तैयार किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस अफसर की ओर से सच छिपाने और मामले को दबाने का प्रयास बताया।

अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं, लोगों में नाराजगी

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस ने अब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वर्दी के दबदबे में एक गंभीर सड़क हादसे को हल्का दिखाने की कोशिश की जा रही है।

घायल महिला का इलाज जारी

हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix