February 1, 2026
Bilaspur : गरम रोटी को लेकर विवाहिता से बेरहमी से मारपीट, पति और सास पर मामला दर्ज

Bilaspur : गरम रोटी को लेकर विवाहिता से बेरहमी से मारपीट, पति और सास पर मामला दर्ज

Jan 16, 2026

दीनदयाल कॉलोनी में घरेलू हिंसा की वारदात
बिलासपुर के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। गरम रोटी देने की बात पर पति और सास ने मिलकर एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाना परोसने के बाद हुआ विवाद
पीड़िता चित्रा पंजवानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह खाना बनाकर पति भरत पंजवानी के घर आने का इंतजार कर रही थी। पति के आने के बाद उसने भोजन परोसा, लेकिन भरत ने गरम रोटी की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

इलेक्ट्रिक आयरन से किया हमला
जब चित्रा ने तुरंत गरम रोटी देने में असमर्थता जताई तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में भरत ने पास रखा भारी इलेक्ट्रिक आयरन उठाकर चित्रा पर फेंक दिया, जिससे उसके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे गंभीर चोट आई।

सास ने भी की मारपीट
पीड़िता के अनुसार, विवाद के दौरान सास सुनीता पंजवानी ने बीच-बचाव करने के बजाय उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मारे। इसके बाद पति ने डंडे और चप्पल से उसके पेट, सिर और पैरों पर कई वार किए।

डायल 112 पर दी गई सूचना
मारपीट से गंभीर रूप से घायल चित्रा ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित कर मेडिकल परीक्षण कराया।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति भरत पंजवानी और सास सुनीता पंजवानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix