
Bilaspur में यातायात नियमों की धज्जियां
एक ही बाइक पर पांच युवक कर रहे स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर। शहर में कुछ युवाओं के बीच पुलिस और प्रशासन का भय खत्म होता नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए ये युवक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी बीच एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़कों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वीडियो में युवक बिना हेलमेट और किसी भी सुरक्षा उपकरण के बाइक चला रहे हैं। न केवल उन्होंने ओवरलोडिंग की है बल्कि खतरनाक तरीके से स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी है। यह वीडियो बिलासपुर शहर के किसी मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। ट्रैफिक पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



