February 1, 2026
Bilaspur: नाबालिग बच्चों को नशीले इंजेक्शन और टैबलेट देकर नशा करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur: नाबालिग बच्चों को नशीले इंजेक्शन और टैबलेट देकर नशा करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Jan 31, 2026

बिलासपुर: बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने बच्चों और युवाओं को नशीली दवाओं व इंजेक्शन देकर नशा करवाने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और संबंधित सामग्री जब्त की गई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 बिलासपुर में नाबालिगों को इंजेक्शन देकर नशा कराने वाला आरोपी पकड़ा
जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को नशीले इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (25 वर्ष) बताया।

अमन के पास से जब्त हुई भारी मात्रा में नशीली सामग्री
तलाशी के दौरान अमन के कब्जे से 400 नग एविल इंजेक्शन शीशियां, ब्यूप्रेनोर्फिन और नालोक्सोन टैबलेट, इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज, नशीली दवाओं की खाली शीशियां और 700 रुपये कैश बरामद हुए। मौके पर पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे भाग निकले। पुलिस अब आरोपी के अन्य संपर्कों और नशीली दवाओं की सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।

कोतवाली टीआई ने बताया: स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक
कोतवाली टीआई देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी इन इंजेक्शनों और दवाओं को मिलाकर नाबालिगों को नशा कराने की कोशिश कर रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। आरोपी के खिलाफ जेजे एक्ट की धारा 77 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 275, 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांधी चौक के पास नशीली टैबलेट बेचने वाला युवक गिरफ्तार
एक अन्य मामले में गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम वाली गली के पास नशीली दवाइयां बेचने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बोले (20 वर्ष), निवासी नया पारा दयालबंद बताया। उसके पास से नाइट्राजेपाम टैबलेट की 9 स्ट्रिप (90 टैबलेट), 240 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी कोई वैध चिकित्सकीय दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस, जेल भेजा गया
प्रिंस बोले के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22, 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix