
Bilaspur: छात्रा की खुदकुशी मामले में बड़ा अपडेट — शिक्षक पर BNS 108 के तहत FIR, आरोपी फरार
रतनपुर पुलिस ने मर्ग जांच व शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की
बिलासपुर। जिले के ग्राम नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रतनपुर पुलिस ने मर्ग जांच और शिक्षा विभाग की तरफ से प्राप्त रिपोर्ट को आधार मानते हुए स्कूल के शिक्षक रमेश साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

FIR दर्ज होते ही शिक्षक हुआ फरार
पुलिस के अनुसार FIR दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक रमेश साहू फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेने के लिए टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

छात्रा की आत्महत्या से क्षेत्र में आक्रोश, अभिभावकों ने उठाए सवाल
कुछ दिन पहले 9वीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में गहरा दुख और आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



