
Bilaspur में बिलासा इंजीनियरिंग गैराज से चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिलासा इंजीनियरिंग गैराज से कार के सिलेंडर हेड और एल्युमिनियम पिस्टन की चोरी के मामले में चकरभाठा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालापारा निवासी सैयद आरिफ ने 20 सितंबर को चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके गैराज का ताला तोड़कर कीमती एल्युमिनियम पिस्टन और सिलेंडर हेड चुरा लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
चकरभाठा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। स्थानीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 28 सितंबर को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान प्रदीप कौशिक और अजय यादव को एक एक्टिवा में लोहे का सामान ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



