
Bilaspur में महिला का अधजला शव मिला
दोनों पैर साड़ी से बंधे मिले, हत्या के बाद जलाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का अधजला शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव के दोनों पैर साड़ी से बंधे हुए मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसे जलाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके से मिट्टी के नमूने और जले हुए कपड़ों के टुकड़े जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की आशंका पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



