
Bilaspur में सड़क पर युवकों की खूनी झड़प
बिलासपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रिवर व्यू रोड पर दो गुटों के युवकों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। घटना में लात-घूंसे चले और एक युवक को उठाकर जमीन पर पटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से मामले की गहन पूछताछ की जा रही है। खुली सड़क पर हुई इस घटना ने शहर में सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



