
गर्ल्स हॉस्टल में फार्मेसी छात्रा ने की आत्महत्या, Bilaspur में मचा हड़कंप
कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली छात्रा की लाश
बिलासपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फार्मेसी की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल की है।

पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई
मृतका की पहचान यामिनी कोशले (निवासी लोहरसी सोन) के रूप में हुई है। वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, यामिनी गुप्ता प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। बुधवार को जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो अन्य छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की खबर मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
आत्महत्या की वजह का नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल छात्रा की आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



