March 4, 2026
Bilaspur: दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Bilaspur: दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Dec 20, 2025

बिलासपुर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा इलाके में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक दुकान संचालक को रोककर सोने की चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दुकान जाते समय बदमाशों ने रोका
जानकारी के अनुसार, लखन लाल देवांगन (46) मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने ‘नीटी स्वीट्स’ नाम से दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह वे स्कूटी से अपनी दुकान जा रहे थे। इसी दौरान जबड़ापारा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

बंदूक दिखाकर दी धमकी
आरोप है कि बदमाशों में से एक ने दुकानदार पर बंदूक तान दी, जबकि दूसरे युवक के हाथ में भी हथियार था। तीसरे आरोपी ने सोने की चेन लूटने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी। अचानक हुई इस घटना से दुकानदार घबरा गया, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाने लगा।

शोर मचते ही फरार हुए आरोपी
दुकानदार के शोर मचाने और विरोध करने पर आसपास के लोग सतर्क हो गए। खुद को घिरता देख बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
वारदात की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix