March 4, 2026
Bilaspur: धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Bilaspur: धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Dec 19, 2025

920 क्विंटल धान की फर्जी एंट्री, शासन को 28.52 लाख का नुकसान
बिलासपुर। धान खरीदी में गंभीर अनियमितता कर शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है, जहां सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी कर रिकॉर्ड में एंट्री की गई थी। इसकी अनुमानित कीमत 28 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है।

जांच में सामने आई भारी कमी
जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि खरीफ वर्ष 2025 के दौरान एरमसाही धान खरीदी केंद्र में गंभीर गड़बड़ी की गई है। जांच और भौतिक सत्यापन के दौरान केंद्र में 920 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि केंद्र में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने फर्जी तरीके से धान खरीदी की एंट्री की थी। वास्तविक स्टॉक से मेल न खाने पर 28 लाख 52 हजार रुपए की हेराफेरी उजागर हुई।

पुलिस कार्रवाई जारी
मामले में मस्तूरी थाना पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शासन को हुए नुकसान की भरपाई और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix