
Bilaspur: हाइवा खरीद के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
पार्टनरशिप का झांसा देकर लिया पैसा
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पार्टनरशिप में हाइवा खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोल माइंस में मुनाफे का दिया लालच
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया वैशाली सिरामे, निवासी मधुसूदन हाईट्स, तोरवा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सचिन मानिकपुरी, जो कोल माइंस कोरबा में कार्यरत है, ने कोल माइंस में हाइवा लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया।
हाइवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपए लिए
आरोपी ने पार्टनरशिप में हाइवा खरीदने की बात कहकर प्रार्थिया से कुल 17 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद न तो हाइवा खरीदा गया और न ही लंबे समय तक पैसे वापस किए गए, जिससे प्रार्थिया को ठगी का अहसास हुआ।
जांच में सामने आई फर्जीवाड़े की सच्चाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की जांच एसएसपी रजनेश सिंह और सीएसपी गगन कुमार को सौंपी गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने फर्जी वाहन विक्रय पत्र तैयार कर प्रार्थिया से 17 लाख रुपए हासिल किए थे।
त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
सीएसपी के निर्देश पर थाना तोरवा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी सचिन कुमार मानिकपुरी, निवासी तोरवा को गिरफ्तार कर लिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



