February 1, 2026
Bilaspur: कांग्रेस नेता से ठगी, APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी

Bilaspur: कांग्रेस नेता से ठगी, APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी

Jan 30, 2026

बिलासपुर। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोलू चौहान साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगों ने फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर एक APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल को हैक कर लिया और बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए।

ठगी का पूरा घटनाक्रम
बुधवार रात गोलू चौहान के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें “आरटीओ चालान” के नाम से एक APK फाइल संलग्न थी। चालान समझकर उन्होंने फाइल को डाउनलोड कर लिया। फाइल डाउनलोड करने के बाद जब उन्होंने उसे ओपन करने की कोशिश की, तो वह नहीं खुली। इसके बाद वे सो गए।

सुबह उठने पर उनके मोबाइल पर बैंक से कई ट्रांजेक्शन के अलर्ट मैसेज आए। खाते की जांच करने पर पता चला कि जालसाजों ने उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए हैं। लगातार आने वाले अलर्ट देखकर गोलू चौहान की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट कर संदिग्ध फाइल को डिलीट कराया।

साइबर विशेषज्ञों की चेतावनी

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ठग अब विभिन्न बहानों से APK फाइलें भेज रहे हैं। इनमें शामिल हैं:

पीएम आवास योजना

किसान सम्मान निधि योजना

अन्य सरकारी योजनाओं के नाम

ऑनलाइन चालान (जैसे आरटीओ ई-चालान)

शादी के डिजिटल कार्ड या निमंत्रण

ऐसी फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के हाथ में चला जाता है। वे बैंक डिटेल्स, OTP और अन्य जानकारी चुराकर पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix